Amethi UP : भद्दौर दोहरे हत्याकाण्ड के मुख्य अभियुक्त राहुल यादव की जमानत हाईकोर्ट ने किया मंजूर

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

राहुल यादव के जमानत में हाई कोर्ट के अधिवक्ता सुखदेव सिंह ने प्रभावी बहस किया।जिससे दोहरे हत्या कांड में जमानत को मंजूर किया गया

अमेठी।जनपद अमेठी में सन् 2023 में हुए दोहरे हत्याकाण्ड सुरेश यादव एवं (राजस्व संग्रह अगीन) एवं बृजेश यादव दिनाँक 27/2/2023 को घर जाते समय दादरा रोड पर मोटर साईकिल सवार बद‌माशों द्वारा गोली मारकर एवं बम से हत्या कर दी गयी थी।

जिसमे पाँच लोगो को अभियुक्त बनाया गया था।एव मुख्य भूमिका गोली मारने का रोल राहुल यादव को दिखाया गया था। हत्या का का प्रमुख कारण प्रधानी चुनाव के विवाद को लेकर था।

जिसमे बाद में कुल 14 लोगो को अभियुक्त बनाया गया था।जिसमे जलालुद्दीन, मोइनुद्दीन, संजय यादव, अंकित यादव,डब्बू यादव आदि पहले ही जमानत पर बाहर है।

मुकदमे में माननीय उच्च न्यायालय में राहुल यादव के जमानत में अधिवक्ता सुखदेव सिंह ने प्रभावी बहस किया।जिससे दोहरे हत्या कांड में जमानत को मंजूर किया गया।

Related posts