Amethi UP : सरस्वती विद्या मन्दिर विवेकानन्द नगर में मनाया गया लोकतंत्र का महान पर्व

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

सुल्तानपुर। सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्ञान कुंज विवेकानंद नगर सुल्तानपुर में लोकतंत्र का सबसे महान पर्व गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण से किया गया।

तथा भारत माता की आरती की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम के पूर्व अतिथि परिचय कराते हुए प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी ने सभी को 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भारत को एक लोकतांत्रिक, पूर्ण संप्रभु और गणतंत्र देश घोषित किया गया।26 जनवरी को ही हमारा संविधान लागू हुआ।

राष्ट्र रक्षा के लिए हमें सदैव सजग रहना है। आध्यात्मिक संगठन चिन्मय मिशन की सचिव एवं जनपद के प्रतिष्ठित स्वायत्त शासी महाविद्यालय के एन आई के राजनीति शास्त्र की विभागाध्यक्षा मुख्य अतिथि डॉ श्रीमती रंजना सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि 76 वर्ष किसी भी राष्ट्र के लिए अत्यंत महत्त्वपूर्ण होते हैं।

तब से अब तक हमने अनेक उपलब्धियां प्राप्त की हैं। हमारा राष्ट्र निरंतर प्रगति पथ पर आगे बढ़ रहा है।इस बीच भैया -बहनों ने देशभक्ति के गीतों पर नृत्य ,गीत तथा अभिनय करके दर्शकों को राष्ट्रभक्ति की भावना से सराबोर कर दिया। जूनियर के भैया बहनों ने आतंकवादियों का मुकाबला करते हुए आत्मबलिदान को तत्पर भारतीय सैनिकों के त्याग और समर्पण का सजीव दृश्य प्रस्तुत किया।

जिससे सबकी आंखें नम हो गईं। कक्षा 12 की बहन अंशिका मिश्रा ने हिन्दी, नवम के छात्र भैया जयवर्धन ने अंग्रेजी तथा कक्षा 8 की बहन आराध्या मिश्रा ने संस्कृत भाषण में गणतंत्र की उपादेयता पर प्रकाश डाला। भैया कुशाग्र और अनमोल श्रीवास्तव के “चिट्ठी आई है” गीत सुनकर सब भावाभिभूत हो गये।

कार्यक्रम को विद्यालय के प्रबंधक डाक्टर पवन सिंह, उपाध्यक्ष डॉ वी के झा तथा वरिष्ठ आचार्य एवं कार्यक्रम के संयोजक राजबहादुर शर्मा ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माननीय नगर संघ चालक अमरपाल सिंह, नगर कार्यवाह अजय सिंह, डॉ पवनेश मिश्र, डाक्टर रमेश ओझा सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। वरिष्ठ आचार्या सरिता पाण्डेय ने उपस्थित सम्मानित अतिथियों , आचार्य बन्धु /भगिनी, कर्मचारियों एवं प्रतिभागी भैया बहनों का आभार व्यक्त किया।

Related posts