Varanasi UP….काशी में स्थित अति प्राचीन राम जानकी मन्दिर सदानन्द बाजार रामापुरा में भव्य संगीत समारोह सम्पन्न हुआ

काशी में स्थित अति प्राचीन राम जानकी मन्दिर सदानन्द बाजार रामापुरा में भव्य संगीत समारोह सम्पन्न हुआ

वाराणसी अत्यन्त हर्ष का विषय है करोड़ों सनातनियों के त्याग तपस्या एवं बलिदान एवं मर्यादापुरुषोत्तम भगवान श्रीरामचन्द्र के असीम कृपा से प्रथम मोक्षपुरी के रूप में विश्वविख्यात अयोध्या नगरी में रामजन्मभूमि परिसर में बालस्वरूप श्रीरामलला का अत्यन्त भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव सम्पन्न हुआ जो हम सभी सनातनियों के लिए सदा अविस्मरणीय है इस अवसर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के द्वितीय वर्षगांठ के उपलक्ष्य में दिनांक 22 जनवरी 2026 को काशी में स्थित अति प्राचीन राम जानकी मन्दिर सदानन्द बाजार रामापुरा में भव्य संगीत समारोह सम्पन्न हुआ संगीत संध्या समारोह काशी के सुप्रसिद्ध तबला वादक रामडोहकर के नेतृत्व में पहला कार्यकम अशेष मिश्रा उनके साथ संगत मोहित साहनी ने किया दुसरा कार्यकम पं. देवाशीष डे उनके साथ संगत पं, किशन रामडोहकर एं समवादिनी पर प. जे. दास बल्लभ गुजराती ने किया तीसरा कार्यक्रम प्रो. प्रवीन उद्धव उनके साथ संगत डा. चन्दन विश्वकर्मा, नीतिश भारदवाज ए रजनीश तिवारी ने प्रस्तुत किया बाबा स्कूल आफ म्यूजिक के रवि के पूर्ण सहयोग से संगीत संध्या समारोह भव्य रूप से सम्पन्न हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के यशस्वी आयुष मंत्री डा.दयाशंकर (दयालु) रहे इस अवसर में प्रमुख उपस्थिति रामजानकी मन्दिर के प्रधान महंत जगदीश शंकर दीक्षित कालभैरव मन्दिर के महंत नवीन गिरी आनन्द कानन काशी ढूंढे परिवार के अजय शर्मा सत्यनारायण शुभ्रनील रजत केशरी मृत्युंजय महादेव के किशन दीक्षित काशी विश्वनाथ मन्दिर के पूर्व न्यासी वेंकटरमण मौनी बाबा आश्रम के श्रीहरि सोनू पाण्डेय विजय यादव अमन विश्वकर्मा एवं अनेक गणमान्य नागरिक महिलाएं एवं बच्चे सम्मिलित हुवे कार्यक्रम का संचालन काशी के सुप्रसिद्ध वैदिक विद्वान वी.चन्द्रशेखर द्राविड़ घनपाठी एवं राम जानकी मन्दिर के उपमहंत श्री गौरव दीक्षित एवं सौरव दीक्षित ने किया कार्यक्रम का समापन राम जी के भव्य आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ

Related posts