परंपरा और फैशन का संगम: सारनाथ में HB क्रिएशन का भव्य उद्घाटन।
वाराणसी। सारनाथ स्थित हवेलियां चौराहा पर रविवार को HB क्रिएशन का भव्य शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं काशी क्षेत्र भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ के संयोजक सुजीत सिंह डॉक्टर के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर HB क्रिएशन के अधिष्ठाता कुणाल अहमद एवं अजीम अंसारी ने बताया कि उनकी दुकान पर बनारसी सिल्क, बनारसी प्योर सिल्क, मूंगा सिल्क, चिनिया सिल्क, शिफॉन, शिफॉन खंडी, हैंडलूम, जामदानी, कड़वा कटान सहित उच्च गुणवत्ता की बनारसी साड़ियों की विशाल रेंज उपलब्ध है। इसके साथ ही लहंगा, सूट, दुपट्टा एवं फैब्रिक की आकर्षक वैरायटी भी ग्राहकों के लिए मौजूद है। उन्होंने बताया कि दुकान में साड़ियों की कीमत ₹1500 से लेकर ₹3 लाख तक है, जिससे हर वर्ग के ग्राहकों की पसंद और जरूरतों का विशेष ध्यान रखा गया है। पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए HB क्रिएशन प्रातः 5 बजे से रात्रि 12 बजे तक खुला रहेगा।
उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित अतिथियों ने HB क्रिएशन की सराहना करते हुए इसे बनारसी हस्तशिल्प, हथकरघा उद्योग एवं पारंपरिक कला को बढ़ावा देने वाला एक महत्वपूर्ण प्रयास बताया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से कुणाल अहमद, अजीम अंसारी, हिमांशु सिंह, विपिन सिंह, जोया कुरैशी, उदय गिरि, राजू अंसारी, शाहिद जमाल, अयान अंसारी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

