थाना कपसेठी पुलिस द्वारा चोरी की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये 24 घंटे के अंदर अभियुक्त को किया गिरफ्तार व चोरी का माल बरामद।
पुलिस आयुक्त कमि० वाराणसी के द्वारा जुर्म एवं जरायम के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान व वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के क्रम में व पुलिस उपायुक्त गोमती जोन कमिश्नरेट वाराणसी व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन एवं सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब गोमती जोन कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक महोदय के कुशल मार्गदर्शन में रोकथाम जुर्म जरायम व विभिन्न मुकदमों में वांछित वारंटियों/अभियुक्तो के गिरफ्तारी व चोरी/छिनैती में वांछित अभियुक्तो के तलाश पतारसी सुरागरसी के क्रम मैं उ0नि0 विनय कुमार तिवारी मय हमराही कर्मचारीगण के क्षेत्र मे मौजूद था। कि जरिये मुखबीर खास की सूचना पर 01 नफर अभि० सम्बन्धित मु०अ०सं० 025/2026 धारा 303(2) तथा बढ़ोत्तरी धारा 317(2) बी0एन0एस0 थाना कपसेठी कमि० वाराणसी अभियुक्त सन्तलाल बनवासी पुत्र स्व० दुलार निवासी ग्राम कोईली थाना राजातालाब जनपद वाराणसी उम्र करीब 36 वर्ष को महिमापुर हीरापुर सुरेरी मार्ग के पास से मय चोरी के माल के साथ समय 06.15 बजे सुबह नियमानुसार पुलिस हिरासत में लेकर आवश्यक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय उपरोक्त के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम
सन्तलाल बनवासी पुत्र स्व० दुलार निवासी ग्राम कोईली थाना राजातालाब जनपद वाराणसी उम्र करीब 36 वर्ष गिरफ्तार करने वाली टीम में सधुवन राम गौतम प्रभारी निरीक्षक थाना-कपसेठी कमिश्नरेट वाराणसी उ0नि0 विनय कुमार प्रजापति चौकी प्रभारी धवकलगंज थाना कपसेठी कमि०,उ0नि0 उ0नि0 बृजेश सिंह, उ0नि0 जयशंकर सिंह, हे0का0 अमित कुमार थाना कपसेठी कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

