आज अर्का धाम मैसूर के महन्त परम पूज्य योगी श्रीनिवास अर्क जी ने की पत्रकारवार्ता ।
चुनार के जनजाति क्षेत्र में संस्थान द्वारा जनजातियों के उत्थान के लिए प्रारम्भ किये जाने वाले भावी कार्यक्रमों के सम्बन्ध में विस्तार से प्रकाश डाला।
वाराणसी आज अर्का धाम मैसूर के महन्त परम पूज्य योगी श्रीनिवास अर्क जी ने वाराणसी के कैन्टोमेन्ट स्थित होटल स्क्वायर इन में मीडिया बन्धूओं के साथ प्रेस वार्ता करके अर्का धाम संस्थान द्वारा वाराणसी के पास चुनार के जनजाति क्षेत्र में संस्थान द्वारा जनजातियों के उत्थान के लिए प्रारम्भ किये जाने वाले भावी कार्यक्रमों के सम्बन्ध में विस्तार से प्रकाश डाला। इसी क्रम में परम पूज्य योगी जी द्वारा आगामी 07 मार्च 2026 को वाराणसी के कमिश्नरेट सभागार में आयोजित होने वाले ‘अर्का महोत्सव’ के सन्दर्भ में बताया गया। इस प्रेस वार्ता में शिवसेना के प्रवक्ता डॉ० ओम प्रकाश मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त किये। प्रेसवार्ता में अपने विचार शिवसेना के मण्डल संगठन मंत्री गौरव शुक्ला ने व्यक्त किया तथा धन्यवाद ज्ञापन शिवसेना के महानगर अध्यक्ष सतीश शर्मा द्वारा किया गया।

