Varanasi UP…हैप्पी मॉडल स्कूल में विद्यार्थियों की रचनात्मक एवं तकनीकी प्रदर्शनी का आयोजन।

हैप्पी मॉडल स्कूल में विद्यार्थियों की रचनात्मक एवं तकनीकी प्रदर्शनी का आयोजन।

वाराणसी। हैप्पी मॉडल स्कूल में विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई शैक्षिक एवं रचनात्मक प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपने-अपने विषयों से संबंधित अनेक चार्ट एवं मॉडल प्रस्तुत किए। किंडरगार्टन के विद्यार्थियों की रचनात्मकता विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जहाँ आर्ट एंड क्राफ्ट के साथ विषयवार चार्ट और मॉडल प्रदर्शित किए गए। वरिष्ठ विद्यार्थियों द्वारा एआई मॉडल एवं स्वयं निर्मित रोबोट्स का प्रदर्शन भी किया गया, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया। प्रदर्शनी का उद्घाटन विद्यालय की निदेशिका नीता सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की अकादमिक निदेशक डॉ. अंबिका भगत ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर नवाचार के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या पल्लवी तोलानी ने विद्यार्थियों को प्रेरक संदेश देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related posts