Varanasi UP…डॉ. स्मिता एस चौधरी ने केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान का किया निरीक्षण।

डॉ. स्मिता एस चौधरी ने केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान का किया निरीक्षण।

वाराणसी पूर्व डिप्टी कंट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल तथा संस्कृति मंत्रालय के अधीन केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान, सारनाथ की फाइनेंस कमेटी सदस्य डॉ. स्मिता एस चौधरी (आईएएस, 1990 बैच) ने आज तिब्बती विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान की परम्पराओं को समझा और फाइनेंस बोर्ड द्वारा इंटरनल ऑडिट सेल के गठन एवं क्रियान्वयन पर चर्चा की। कुल सचिव डॉ. सुनीता चंद्रा ने खतक व स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। डॉ. चौधरी ने कहा कि संस्थान नालंदा परम्परा के माध्यम से भारतीय व तिब्बती संस्कृति के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस अवसर पर उपकुलसचिव डॉ. हिमांशु पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts