Varanasi UP…दीक्षा महिला कल्याण शोध संस्थान की नई शाखा का 22 फरवरी को भव्य शुभारंभ।

दीक्षा महिला कल्याण शोध संस्थान की नई शाखा का 22 फरवरी को भव्य शुभारंभ।

वाराणसी। 22 फरवरी, रविवार की अपराह्न में दीक्षा महिला कल्याण शोध संस्थान की दूसरी एवं नवीन शाखा का भव्य शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम में शहर के प्रमुख उद्योगपति आरके चौधरी, कारोबारी दिनेश गर्ग तथा डॉ. आशा दुबे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर संस्था में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी महिलाओं और बच्चियों को प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। साथ ही संस्था के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान संस्था के लगभग 10 वर्षों के सामाजिक कार्यों और उपलब्धियों पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी।
कार्यक्रम में पुराना पुल, पंचकोशी और सलारपुर क्षेत्र की महिलाओं की विशेष उपस्थिति रहेगी। इस दौरान महिलाओं को स्वावलंबी बनने और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए संस्था से जुड़ने का आह्वान किया जाएगा।
गौरतलब है कि दीक्षा महिला कल्याण शोध संस्थान पिछले एक दशक से समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। संस्था द्वारा अब तक 300 से अधिक बच्चों तथा 200 से अधिक महिलाओं को शिक्षा-दीक्षा एवं सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है। समय-समय पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से संस्था समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाती रही है।

Related posts