Varanasi UP…काशी में जुटा क्रिकेट और आस्था का संगम: टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के परिजनों ने बाबा विश्वनाथ से मांगा टीम इंडिया के लिए आशीर्वाद।

काशी में जुटा क्रिकेट और आस्था का संगम: टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के परिजनों ने बाबा विश्वनाथ से मांगा टीम इंडिया के लिए आशीर्वाद।

वाराणसी। भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव (सूर्या) के माता-पिता
अशोक यादव, सपना यादव एवं चाचा विनोद यादव आज काशी विश्वनाथ दल के प्रमुख राष्ट्रीय अध्यक्ष जंत्रलेश्वर यादव के निवास पर पहुंचे।
इसके उपरांत सभी ने विश्व प्रसिद्ध श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर देश की क्रिकेट टीम की सफलता के लिए विशेष प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने काल भैरव मंदिर में भी माथा टेककर भारतीय क्रिकेट टीम के उज्ज्वल भविष्य और आगामी मुकाबलों में विजय के लिए आशीर्वाद मांगा।
इस अवसर पर उपस्थित जनों ने कहा कि काशी की पावन धरा से मिली आस्था और आशीर्वाद निश्चित रूप से टीम इंडिया के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाएगा।

Related posts