Varanasi UP…जे ई ई मेंस फेलिसिटेशन समारोह सम्पन्न।

जे ई ई मेंस फेलिसिटेशन समारोह सम्पन्न।

वाराणसी सारा के विद्यालय परिसर में आज जे ई ई मेंस फेलिसिटेशन समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। इस अवसर पर जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेन (जे ई ई मेंस ) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग रविंद्र जायसवाल रहे। प्रधानाचार्य डॉ. अविनाश पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि जे ई ई मेंस जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में सफलता प्राप्त करना विद्यार्थियों के परिश्रम, लगन एवं दृढ़ संकल्प का परिणाम है। यह उपलब्धि न केवल विद्यार्थियों के लिए, बल्कि विद्यालय एवं अभिभावकों के लिए भी गर्व का विषय है।
समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा सफल विद्यार्थियों को पुष्पगुच्छ, प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों की मेहनत एवं निरंतर अभ्यास की सराहना की तथा अन्य छात्रों को भी उनसे प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
इस अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर दिव्या सिंह ने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ प्रदान कीं।
अभिभावकों ने विद्यालय परिवार के मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। पूरे समारोह में उत्साह एवं गर्व का वातावरण रहा ।

Related posts