Varanasi UP…बनिता पब्लिक स्कूल, लहुराबीर की हिन्दी अध्यापिका प्रीति श्रीवास्तव को “अमृत कुम्भ सम्मान–2025”

बनिता पब्लिक स्कूल, लहुराबीर की हिन्दी अध्यापिका प्रीति श्रीवास्तव को “अमृत कुम्भ सम्मान–2025”

वाराणसी वनिता पब्लिक स्कूल, लहुराबीर की हिन्दी अध्यापिका प्रीति श्रीवास्तव (पुत्री पी. डी. श्रीवास्तव) ने विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। प्रीति श्रीवास्तव ने हिन्दी ओलम्पियाड फाउंडेशन द्वारा “आजादी का अमृत महोत्सव” के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी स्वरचित रचना के लिए “अमृत कुम्भ सम्मान–2025” प्राप्त किया।
उन्हें यह सम्मान कविन्द्र गुप्ता (उप राज्यपाल, लद्दाख) द्वारा सी. डी. देशमुख ऑडिटोरियम में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया।
विद्यालय परिवार ने उनकी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।

Related posts