अंतर्राष्ट्रीय गौ महोत्सव और धनधेनु ग्लोबल समिट 2026 काशी से विश्व तक गौ आधारित प्राकृतिक खेती एवं ग्रामीण समृद्धि का वैश्विक अभियान ||
काशी की पावन धरती पर आयोजित होगा अंतर्राष्ट्रीय गौ महोत्सव 2026 ||
वाराणसी:- अंतर्राष्ट्रीय गौ महोत्सव 2026 के सफल एवं भव्य आयोजन की दिशा में 22 फ़रवरी रविवार को कचहरी स्थित सर्किट हाउस में तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया इसका उद्देश्य ‘ग्रामोदय से राष्ट्रोदय’ एवं विकसित भारत @2047 के विज़न को साकार करना है | बैठक में गौसेवा,गौ आधारित प्राकृतिक खेती,ग्रामीण अर्थव्यवस्था एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने हेतु व्यापक चर्चा की गई | यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “ग्रामोदय से राष्ट्रोदय” तथा आत्मनिर्भर भारत के विज़न एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रोत्साहित गौ संरक्षण एवं गौ आधारित प्राकृतिक खेती के संकल्प से प्रेरित है | इस वैश्विक आयोजन का नेतृत्व सीए धनंजय ओझा,चेयरमैन धनग्रुप एवं शिवशक्ति परिवार फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है | इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि,गौसेवक,कृषक बंधु, शिक्षाविद् एवं समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे |
सभी ने महोत्सव को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावशाली बनाने के लिए अपने सुझाव एवं सहयोग का आश्वासन दिया | बैठक के मुख्य अतिथि आचार्य श्याम बिहारी गुप्ता अध्यक्ष गौ सेवा आयोग उत्तर प्रदेश ने अपने संबोधन में कहा कि गौ आधारित प्राकृतिक खेती और ग्रामीण स्वावलंबन भारत की आर्थिक एवं सांस्कृतिक शक्ति को सुदृढ़ करने का प्रभावी माध्यम है | उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया | अपने संबोधन में सीए धनंजय ओझा ने कहा कि धनधेनु ग्लोबल समिट 2026 एक ऐसा समेकित मंच होगा जो शोधकर्ताओं, किसानों,स्टार्टअप उद्यमियों,नीति- निर्माताओं एवं अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों को जोड़कर आत्मनिर्भर ग्रामीण विकास का सशक्त मॉडल प्रस्तुत करेगा |
आयोजन समिति ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी के सामूहिक प्रयासों से यह महोत्सव ऐतिहासिक एवं युगांतकारी सिद्ध होगा,जो ‘ग्रामोदय से राष्ट्रोदय’ के संकल्प को नई दिशा देगा |
मुख्य रूप से आरएसएस के काशी प्रांत संपर्क प्रमुख दीनदयाल पाण्डेय,देव दीपवाली समिति के अध्यक्ष नागेश उपाध्याय,अमित चतुर्वेदी,आलोक कुमार सिंह,विश्व हिन्दू महासंघ संगठन गौरक्षा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण दुबे, मातृशक्ति प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ गीता रानी,अधिवक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रुद्र कुमार पाठक,मातृशक्ति प्रकोष्ठ की प्रदेश महामंत्री संगीता मिश्रा,मातृशक्ति प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष सुषमा श्रीवास्तव,मातृशक्ति प्रकोष्ठ की प्रदेश मंत्री राधा सिंह,व्यापार मंडल की अध्यक्ष सुनीता सोनी, सुमन देवी,शालिनी गोस्वामी,मातृशक्ति प्रकोष्ठ की जिला वाराणसी नंदिता चटर्जी,नीता मिश्रा,मातृशक्ति प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी वाराणसी शारदा त्रिवेदी,मातृशक्ति प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष वाराणसी शुभ्रा व्यास, मनोज श्रीवास्तव महानगर अध्यक्ष अखिल भारतीय कायस्थ महासभा वाराणसी,प्रिंट मीडिया प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण सिंह चंदेल,नीता सिंह,निशा श्रीवास्तव, अंजू श्रीवास्तव,सुष्मिता सेठ, विकास बरनवाल,हिमांशु श्रीवास्तव,प्रवीण अग्रवाल,बंटी बरनवाल,एस.के.राय सहित इत्यादि लोग उपस्थित रहे ||

