The Institute of Chartered Accountants of India की वाराणसी शाखा को ‘हाइली कमेंडेड ब्रांच’ सम्मान।
वाराणसी। Central India Regional Council द्वारा चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) में आयोजित वार्षिक समारोह में ICAI Varanasi Branch को ‘हाइली कमेंडेड ब्रांच’ (द्वितीय सर्वश्रेष्ठ शाखा) के सम्मान से नवाजा गया।
यह सम्मान शाखा द्वारा वर्षभर आयोजित शैक्षणिक कार्यक्रमों, सेमिनारों, व्यावसायिक विकास गतिविधियों एवं छात्र मार्गदर्शन सत्रों के उत्कृष्ट संचालन के लिए दिया गया। समारोह में शाखा अध्यक्ष सीए नीरज कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सीए वैभव मेहरोत्रा एवं कोषाध्यक्ष सीए रंजीत पांडे ने पुरस्कार ग्रहण किया।
शाखा पदाधिकारियों ने इसे सदस्यों के सहयोग और सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताते हुए भविष्य में भी उत्कृष्ट कार्य जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त

