Varanasi UP…महानगर उद्योग व्यापार समिति की बैठक में होली मिलन समारोह 2026 की तिथि घोषित।

महानगर उद्योग व्यापार समिति की बैठक में होली मिलन समारोह 2026 की तिथि घोषित।

वाराणसी महानगर उद्योग व्यापार समिति, वाराणसी की प्रबंध समिति की बैठक दिनांक 27 फरवरी 2026, शुक्रवार को दोपहर 12:30 बजे प्लानर इंडिया (हथुआ मार्केट) में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रेम मिश्रा ने की तथा संचालन अशोक जायसवाल ने किया।
बैठक में संगठन की स्थापना के बाद पूर्व परंपरा के अनुरूप इस वर्ष भी होली मिलन समारोह 2026 भव्य रूप से आयोजित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। कार्यक्रम 15 मार्च 2026, रविवार को सायं 7:00 बजे से सरोजा पैलेस, पिपलानी कटरा में आयोजित होगा।
इस आयोजन के सफल संचालन हेतु एक संयोजक मंडल का गठन किया गया, जिसमें सोमनाथ विश्वकर्मा, रजनीश कनौजिया, राहुल मेहता, अमित सेवारामानी, समीर नंदन गुप्ता, देवांश चौबे एवं स्मिता लोहिया को जिम्मेदारी सौंपी गई।
निर्णय लिया गया कि होली मिलन समारोह 2026 के अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों—उद्यमी, व्यापारी, डॉक्टर, साहित्यकार, समाजसेवी एवं कलाकारों—को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा।
बैठक के उपरांत संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी घनश्याम जायसवाल जी की धर्मपत्नी सरोजा जायसवाल के कोलकाता में आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
बैठक में मुख्य रूप से श्रीनारायण खेमका, प्रेम मिश्रा, अशोक जायसवाल, डॉ. अंजनी मिश्रा, सुरेश तुलस्यान, पंकज अग्रवाल, सोमनाथ विश्वकर्मा, रजनीश कनौजिया, राहुल मेहता, अमित सेवारामानी, सुजीत गुप्ता, कौशल तिवारी, राजन जायसवाल, समीर नंदन गुप्ता, देवांश चौबे, स्मिता लोहिया, जितेन्द्र गुप्ता, दीपक वासवानी, श्री कृष्णशरण अग्रवाल, निधि जालान, वर्षा सेठ, पंकज वर्मा सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts