Bareli Uttar Pradesh: आईटीबीपी बरेली में तनाव प्रबंधन राजभाषा हिंदी कार्यशाला संपन्न: क्यारा के बुखारा स्थित क्षेत्रीय मुख्यालय पर हुआ आयोजन

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

बरेली। आईटीबीपी के बरेली स्थित क्षेत्रीय मुख्यालय बुखारा क्यारा में तीन दिवसीय तनाव प्रबंधन और राजभाषा हिंदी कार्यशाला का गुरुवार को समापन हो गया यह कार्यशाला 9 से 11 मार्च तक आयोजित की गई थी कार्यशाला का आयोजन सेनानी स्टाफ क्षेत्रीय मुख्यालय बरेली उदयवीर सोरोत के तत्वाधान में किया गया इसकी अध्यक्षता 30वीं वाहिनी आइटीबीपी फोर्स जालंधर/ बरेली के सेनानी पवन कुमार गुप्ता ने की सहायक कमांडेंट /ईएससी ओंकार सिंह और सहायक कमांडेंट/ राजभाषा विनोद पाल सिंह ने मार्गदर्शन प्रदान किया ।

सहायक कमांडेंट/ राजभाषा ने राजभाषा हिंदी के उपयोग और कार्यालय पद्धति से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी निरीक्षक/ई,एस,सी, नरेंद्र देव और स,उ,नि,ई,एस, सी, सुरिंदर पाल (निमाहस बेंगलुरु कर्नाटक) ने मनोवैज्ञानिक तरीकों से तनाव के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला बालकर्मियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी सूचित किया गया ।

आइटीबीपी फोर्स के कमांडेंट पवन कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में जवानों को तनाव से दूर रहने के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी गुरुवार दोपहर को कार्यशाला का विधिवत समापन हुआ सेनानी पवन कुमार गुप्ता ने जवानों में बढ़ते तनाव को नियंत्रित करने के महत्व पर जोर दिया।

उन्होंने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की इस कार्यशाला में कुल 105 हिमवीर जवानों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।

Related posts