Varanasi UP…कांग्रेस ने कांशीराम की जयंती परिवर्तन दिवस के रूप में मनाया, भारत रत्न देने की उठी मांग।

कांग्रेस ने कांशीराम की जयंती परिवर्तन दिवस के रूप में मनाया, भारत रत्न देने की उठी मांग।

एनर्जी सेक्टर के हालात होंगे और खराब, काशीराम जी समाज में बराबरी की करते थे बात।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि मान्यवर कांशीराम जी की जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटीु द्वारा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित ‘परिवर्तन दिवस’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि लोकसभा मे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने देश की एनर्जी सिक्योरिटी से समझौता कर लिया है ।

क्योंकि अब अमेरिका तय कर रहा है कि हम तेल कहां से लेंगे उन्होंने देश को आगाह करते हुए कहा एनर्जी सेक्टर के हालात अभी और खराब होंगे। उन्होंने कहा कांशीराम जी समाज में बराबरी की बात करते थे। अगर जवाहरलाल नेहरू जी आज जिंदा होते तो काशीराम जी कांग्रेस के मुख्यमंत्री होते। उन्होंने कहा संविधान गांधी अंबेडकर और कांशीराम की आवाज है। भारतीय व्यापार नीति पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा 9 लाख करोड़ के अमेरिकी माल के आयात से भारतीय व्यापार खत्म हो जाएंगे।

उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि विचारधारा के लिए लड़ना होगा। यूपी में कांग्रेस पर मर मिटने वाले100 समर्पित लोगों की जरूरत है। जो बिना समझौता किए राजनीति बदलने के लिए लड़ाई लड़ने को तैयार हो। उन्होंने कांशीराम की तरह पेन और उसका ढक्कन दिखाते हुए कहा कि कांशीराम चाहते थे की बहुसंख्या आबादी को उसका हक मिले जबकि भाजपा ने 85% वालों को फेंक दिया है।

समाज को 15 और 85 में बांट दिया है। सत्ता का फायदा केवल 15% लोगों को मिल रहा है। जबकि बाकी समाज अलग-थलग है जब सत्ता की बात आती है तो 85 को कुछ नहीं मिलता। देश के बड़े उद्योगों न्यायपालिका और कार्यपालिका के शीर्ष पदों पर इन 85% में से कोई नहीं है।

बड़े अस्पताल में भी नाम चीन डॉक्टर 15% से आते हैं। कार्यक्रम में काशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न दिए जाने की भी मांग की गई।

---------------------------------------------------------------------------------------------------

Related posts