धारा लक्ष्य समाचार पत्र
शफीक अहमद

सीतापुर। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने शुक्रवार को जनपद के सिधौली और महमूदाबाद क्षेत्र में संचालित गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर गैस आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गैस स्टॉक, वितरण प्रणाली तथा उपभोक्ताओं को दी जा रही सेवाओं की स्थिति की समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन उपभोक्ताओं ने पहले से गैस बुकिंग कराई है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि गैस वितरण व्यवस्था पूरी तरह सुचारू रखी जाए और एजेंसियों पर अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने दी जाए।

साथ ही सभी उपभोक्ताओं को निर्धारित मानकों के अनुसार ही गैस सिलेंडर वितरित किए जाएं, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था या असुविधा की स्थिति उत्पन्न न हो।
उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जिन लेखपालों की ड्यूटी गैस एजेंसियों पर लगाई गई है, वे नियमित रूप से व्यवस्था की निगरानी करें और प्रतिदिन की रिपोर्ट अपने अधीनस्थ अधिकारियों को उपलब्ध कराएं,
जिससे गैस वितरण व्यवस्था पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संचालित हो सके। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सिधौली राखी वर्मा और उप जिलाधिकारी महमूदाबाद बालकृष्ण सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
---------------------------------------------------------------------------------------------------

