बलिया शोतोकान कराटे एसोसिएशन की आम सभा सम्पन्न, खिलाड़ियों के विकास पर बनी रणनीति।

बलिया शोतोकान कराटे एसोसिएशन के तत्वावधान में मंगलवार को सनबीम स्कूल, अगरसंडा में एसोसिएशन की आम सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डॉ. कुंवर अरुण सिंह के निर्देशन में सम्पन्न हुई।
बैठक में जनपद में कराटे खेल को और अधिक बढ़ावा देने तथा खिलाड़ियों के हित में विभिन्न योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके साथ ही खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं के नियमित आयोजन और खेल के समग्र विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण सिंह गामा, सचिव एल. बी. रावत, उपाध्यक्ष कृष्णमोहन यादव, संयुक्त सचिव कमल यादव, कोषाध्यक्ष सुमित पाठक, मीडिया प्रभारी शशिकांत ओझा, लीगल एडवाइजर प्रदीप गुप्ता, पंकज सिंह, तरुण सक्सेना सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

