वाराणसी टेंट व्यवसायिक एसोसिएशन का भव्य होली मिलन समारोह, रंगोत्सव में झूमे लोग।

वाराणसी टेंट व्यवसायिक एसोसिएशन द्वारा पारिवारिक होली मिलन समारोह ‘रंगोत्सव’ का आयोजन कादंबनी बैंक्वेट एंड लॉन में बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में शामिल अतिथियों का स्वागत चंदन का टीका लगाकर, माल्यार्पण, अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।
समारोह में फूलों की होली और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को पूरी तरह उत्सवमय बना दिया। पटना से आए म्यूजिकल ग्रुप की शानदार प्रस्तुतियों ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान सहयोगियों को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, वहीं दर्जनों लोगों के लिए लकी ड्रा भी निकाला गया। उपस्थित लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का भी भरपूर आनंद लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष जितेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली मिलन समारोह प्रेम, भाईचारे और एकता के संदेश के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। उन्होंने बताया कि इस पारिवारिक आयोजन में लोगों ने फूलों की होली खेलकर एक-दूसरे को गले लगाया और शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत कोषाध्यक्ष अनिल कुमार मौर्य ने किया। संचालन महामंत्री मनोज कुमार अच्छु ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रवक्ता राजेश श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम के संयोजक विष्णु प्रसाद एवं सुरेश बंटी रहे।
समारोह में प्रमुख रूप से महेंद्र जायसवाल, डॉ. मधुर जायसवाल, अशो जायसवाल, डॉ. रतन लाल गुप्ता, प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव, विश्वरंजन भट्टाचार्य, हाजी अफजल, मनोज केसरी, संजीव लाल मौर्य, रोहित पाठक, दीपक केसरी, जामवंत सिंह, प्रदीप प्रजापति, महेंद्र सिंह, धर्मदास कुकरेजा, चंदन गुप्ता, रविंद्र कुमार, संजय केसरी, नवीन केसरी, संजय कनौजिया, मोहम्मद असलम, मोहन प्रसाद गुप्ता, संतोष गुप्ता, रामदुलार गौतम, अविनाश पटेल, धर्मेंद्र सिंह, विनय शर्मा, सचिन पटेल, राजीव कुमार, विवेक अग्रहरी, राजीव सिंह सहित 1200 से अधिक लोग उपस्थित रहे।

