सनबीम इंटरनेशनल वरुणा में ‘फनफिनिटी-2026’ का भव्य आयोजन।

वाराणसी। सनबीम इंटरनेशनल स्कूल, वरुणा में बुधवार को ‘फनफिनिटी-2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें 500 से अधिक छात्र-छात्राओं व अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता व टीमवर्क का विकास करना था। इस अवसर पर एआई कार्निवल, कैंपस टूर, गेम्स, आर्ट-क्राफ्ट, ई-गेमिंग, म्यूजिक व डांस जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के अध्यक्ष डॉ. दीपक मधोक, अध्यक्षा भारती मधोक व निदेशिका अमृता बर्मन के उद्बोधन से हुआ। प्रतिभागियों ने विभिन्न गतिविधियों का आनंद लिया तथा अंत में लकी ड्रॉ के माध्यम से विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
समापन पर विद्यालय प्रशासन ने सभी अभिभावकों व विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

