Varanasi UP..मिलनसार व्यापारी नेता प्रेमनाथ मिश्रा को श्रद्धांजलि,।

मिलनसार व्यापारी नेता प्रेमनाथ मिश्रा को श्रद्धांजलि,।

फेम पदाधिकारियों ने वाराणसी आवास पर दी भावभीनी विदाई।

वाराणसी, फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल (FAIVM) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं वाराणसी के लोकप्रिय व्यापारी नेता प्रेमनाथ मिश्रा का 13 मार्च को हृदयाघात से निधन हो गया था। उनके निधन पर रविवार को उनके वाराणसी स्थित आवास पर शोकसभा आयोजित कर फेम पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर फेम के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं कोषाध्यक्ष राजेश्वर पैन्यूली, संगठन प्रभारी व राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र गोयनका, प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह सोबती के प्रतिनिधि के रूप में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कुमार अग्रवाल, अशोक जायसवाल, मथुरा महानगर अध्यक्ष रासबिहारी अग्रवाल, हाथरस इकाई के जिलाध्यक्ष सुरेश चन्द्र अग्रवाल सहित सन्नी जौहर, श्रीनारायण खेमका, रजनीश कनोजिया, मनीष गुप्ता, राजन जायसवाल, गोकुल शर्मा, राकेश शर्मा, गौरव जायसवाल, प्रीति मिश्रा समेत अनेक व्यापारी नेताओं ने दिवंगत मिश्रा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
शोकसभा में वक्ताओं ने प्रेमनाथ मिश्रा के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए कहा कि उनका निधन व्यापारिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। राजेन्द्र गोयनका ने कहा कि मिश्रा का अचानक निधन सभी के लिए गहरा आघात है। राजेश्वर पैन्यूली ने उन्हें मिलनसार एवं व्यापारी हितों के प्रति समर्पित नेता बताया।
अजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि मिश्रा न केवल एक मजबूत व्यापारी नेता थे, बल्कि सच्चे समाजसेवी भी थे, जिन्होंने सदैव समाजहित में कार्य किया। अशोक जायसवाल ने उन्हें निस्वार्थ सेवा और संघर्ष का प्रतीक बताते हुए कहा कि उनके जाने से जो रिक्तता उत्पन्न हुई है, उसे भर पाना कठिन है।
शोकसभा के दौरान वातावरण अत्यंत भावुक रहा। परिवारजनों, स्थानीय व्यापारियों और विभिन्न प्रदेशों से आए प्रतिनिधियों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Related posts