Varanasi UP…माधुरी मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट में हुई शानदार कवि गोष्ठी।

माधुरी मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट में हुई शानदार कवि गोष्ठी।

वाराणसी माधुरी मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट, शिक्षक कुटीर, माधुरी सदन, महाकाल नगर, होलापुर, शिवपुर, वाराणसी द्वारा माह के चौथे रविवार को मासिक कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस गोष्ठी की अध्यक्षता प्रसिद्ध लोकगीतकार एवं के.के. आयरन पावर ड्राइव प्राइवेट लिमिटेड, शिवपुर, वाराणसी के मैनेजर परम श्रद्धेय एस. एन. मिश्रा द्वारा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भेल वाराणसी के कवि सुनील कुमार सेठ तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. पुष्पेंद्र अस्थाना ‘पुष्प’ एवं डॉ. लियाकत अली ‘जलज’ की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में संरक्षक मंडल एवं ट्रस्ट के अनेक गणमान्य सदस्यों की उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से कवि अमरेश मिश्र ‘सरल’, समाजसेवी एवं विधिक सलाहकार विनय मिश्रा (उपाध्यक्ष), रमाकांत पांडेय ‘व्यास’ (उपाध्यक्ष), ललित चंद्र पाठक (उपाध्यक्ष), एडवोकेट नितीश चंद्र पाठक (महासचिव एवं कोषाध्यक्ष), आनंद कुमार चौबे, रामजी पटेल, कृष्णा चौबे, मदन पटेल, अरविंद तिवारी, रवि पटेल,दीपू पाल, संजय चौबे ‘अमीन साहब’, क्षितिश कुमार दीक्षित, आनंद पाठक, अभिषेक पांडेय, अंकुर चौबे (उपाध्यक्ष), शुभम चौबे (उपाध्यक्ष), समाजसेवी मानस दीक्षित, रेखा मिश्रा, प्रमोद कुमार सिंह तथा ओमप्रकाश पांडेय सहित अनेक साहित्यप्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कु. अवंतिका, कु. अदिति एवं कार्तिकेय पाठक ‘लक्ष्य’ के स्वागत-संरक्षण में आयोजन को सफल बनाया गया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन दिव्या एवं संध्या पाठक (संस्थापिका/अध्यक्षा) द्वारा किया गया तथा डॉ. राकेश चंद्र पाठक ‘महाकाल’ के सानिध्य में आयोजन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर निम्नलिखित साहित्यकारों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई एवं काव्य पाठ किया डॉ. लियाकत अली ‘जलज’, डॉ पुष्पेंद्र अस्थाना ‘पुष्प’ , कवि सुनील कुमार सेठ, कवि . एल. पटेल ‘अयन’, अंचला पांडेय आदि।

Related posts