Varanasi UP…लंमही में ‘द मसलमेनियां फिटनेस जिम’ का भव्य उद्घाटन, युवाओं में उत्साह।

लंमही में ‘द मसलमेनियां फिटनेस जिम’ का भव्य उद्घाटन, युवाओं में उत्साह।

वाराणसी, लंमही:
बेलवा बाबा मुंशी प्रेमचंद स्मारक रोड, लंमही में ‘द मसलमेनियां फिटनेस जिम’ का भव्य उद्घाटन बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ किया गया। जिम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रकाश राजभर के हाथों संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग एवं युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
जिम के अधिष्ठाता दीपक राय ने बताया कि इस फिटनेस सेंटर का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं और आम जनमानस को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। जिम में आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ प्रशिक्षित ट्रेनर विश्वजीत द्वारा मार्गदर्शन भी दिया जाएगा, जिससे लोगों को सही तरीके से व्यायाम करने में सहायता मिलेगी।
इस मौके पर धर्मेंद्र राजभर, राजू राय, करण मौर्य, रामबली पटेल, कृष्णानंद पांडे, धरोहर संगठन के अध्यक्ष अमर राय, आदित्य चौबे, विक्की राय सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे और जिम की सराहना की।
जिम में अत्याधुनिक उपकरण जैसे ट्रेडमिल, क्रॉस ट्रेनर, वेट लिफ्टिंग मशीन, डंबल, बेंच प्रेस, स्क्वाट रैक, केबल मशीन आदि उपलब्ध हैं। इसके साथ ही बॉडी फिटनेस, वेट लॉस, मसल गेन, कार्डियो एक्सरसाइज और पर्सनल ट्रेनिंग जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
सदस्यता शुल्क 1500 रुपये प्रति माह रखा गया है, जबकि विशेष ऑफर के तहत एक वर्ष की सदस्यता मात्र 8000 रुपये में उपलब्ध है। यह ऑफर तब तक लागू रहेगा जब तक 100 सदस्य पूरे नहीं हो जाते।
जिम के उद्घाटन से क्षेत्र के युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला और लोगों ने इसे स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

Related posts