Varanasi UP…चैत्र नवमी पर मां वैष्णो देवी मंदिर में कन्या पूजन, यज्ञ व भंडारे का हुआ आयोजन

चैत्र नवमी पर मां वैष्णो देवी मंदिर में कन्या पूजन, यज्ञ व भंडारे का हुआ आयोजन।

वाराणसी: चैत्र माह की नवमी तिथि के अवसर पर प्राचीन मां वैष्णो देवी मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत कन्या पूजन, सामूहिक यज्ञ एवं महाप्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, ग्रामवासी एवं श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत कन्या पूजन से हुई, जिसमें कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने सामूहिक यज्ञ में भाग लेकर मां जगदंबा की पूजा-अर्चना की। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भदिवां गांव निवासी एवं चिरईगांव ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अवधेश पाठक उपस्थित रहे। उन्होंने मां जगदंबा के चरणों में शीश नवाकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम में कमल कांत मिश्रा, नकछेद पाठक, नंदलाल पाठक, पारसनाथ पाठक (उकथी), संतोष मिश्रा, धनेश्वर सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह सेंगर, राकेश सिंह, दीपक पाठक (लेखपाल), राकेश उपाध्याय उर्फ गुड्डू, धर्मेंद्र प्रधान, सवरू यादव (प्रधान), अरविंद पाठक, संजय पाठक, रवि शंकर पाठक, विनय पाठक, गुड्डू तिवारी, शुभम पाठक, बंसी राजभर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम का संचालन एवं व्यवस्थापन आशीष पाठक एडवोकेट द्वारा किया गया। आयोजकों के अनुसार श्रद्धालुओं के सहयोग एवं माता रानी के आशीर्वाद से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related posts