Varanasi UP…वाराणसी में ‘न्यू टैक्स धर्म संगम’ आज, आयकर-जीएसटी के नए प्रावधानों पर मंथन।

वाराणसी में ‘न्यू टैक्स धर्म संगम’ आज, आयकर-जीएसटी के नए प्रावधानों पर मंथन।

वाराणसी। ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टैक्स प्रैक्टिशनर्स, जीएसटी बार एसोसिएशन व इनकम टैक्स बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में मलदहिया स्थित होटल हिंदुस्तान इंटरनेशनल में रविवार को ‘द न्यू टैक्स धर्म संगम’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित होगी।
AIFTP के स्वर्ण जयंती वर्ष पर हो रहे इस आयोजन में 1 अप्रैल 2026 से लागू होने वाले नए आयकर कानून व नियमों पर विशेषज्ञ चर्चा करेंगे। साथ ही जीएसटी प्रावधानों पर भी मंथन होगा।
संगोष्ठी में अधिवक्ता अजय रायेजादा सिंह, सीए राजेश मेहता, सीए शिखर द्विवेदी, सीए धर्मेन्द्र श्रीवास्तव व अधिवक्ता स्नेह वर्मा अपने विचार रखेंगे। मुख्य अतिथि मुख्य आयकर आयुक्त हरी गोविन्द सिंह होंगे, जबकि कई वरिष्ठ कर अधिकारी व विशेषज्ञ शामिल रहेंगे।
कार्यक्रम का आयोजन ओ.पी. शुक्ल के नेतृत्व में किया गया।

Related posts