Varanasi UP…नव्या क्लब काशी महिला संगठन ने धूमधाम से मनाया नवसंवत्सर वाराणसी। नव्या क्लब काशी महिला संगठन की ओर से होटल ली लोटस ग्रैंड में नवसंवत्सर का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम और उत्साह.

नव्या क्लब काशी महिला संगठन ने धूमधाम से मनाया नवसंवत्सर

वाराणसी। नव्या क्लब काशी महिला संगठन की ओर से होटल ली लोटस ग्रैंड में नवसंवत्सर का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब की अध्यक्ष अनुपमा राय ने की।
इस अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में बढ़-चढ़कर भाग लिया और नवसंवत्सर के महत्व को समझते हुए एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। सभी ने हिंदू नव वर्ष को उल्लासपूर्वक मनाते हुए इसे समाज के लिए एक सकारात्मक पहल बताया।
कार्यक्रम का संचालन प्रीति राय, सौम्या राय, नीतू राय, श्रचतु राय, स्वाती, अर्पिता राय, मधुलिका राय, अंजली तिवारी और प्राची राय द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माता की चौकी से हुई, जिससे पूरे वातावरण में भक्ति और उत्साह का संचार हुआ।
इस दौरान अतिथियों का स्वागत करते हुए क्लब की अध्यक्ष अनुपमा राय ने सभी का आभार व्यक्त किया और संगठन की ओर से समाज हित में किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला।

Related posts