Varanasi UP…गणेशोत्सव समिति के मंत्री का निष्कासन, अवैध कार्यकारिणी गठन पर विवाद।

गणेशोत्सव समिति के मंत्री का निष्कासन, अवैध कार्यकारिणी गठन पर विवाद।

वाराणसी संस्था के मंत्री मुरलीधर गणेश पटवर्धन द्वारा संस्था के संविधान के विरुद्ध किए गए कार्यों के चलते साधारण सभा ने उन्हें निष्कासित करने का निर्णय लिया है। संस्था की पंच समिति द्वारा दिनांक 28-03-2026 को आहूत साधारण सभा की बैठक में, आनन्द मानेकर की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से यह निर्णय पारित किया गया।
इसके पश्चात, 29-03-2026 को श्री पटवर्धन द्वारा अपने निवास स्थान पर पुनः एक कथित साधारण सभा की बैठक आयोजित कर स्वघोषित चुनाव कराया गया एवं नई कार्यकारिणी गठित कर ली गई। उल्लेखनीय है कि इस बैठक में संस्था के किसी भी वैध साधारण सदस्य की उपस्थिति नहीं थी।
जानकारी के अनुसार, पटवर्धन ने कुछ नए सदस्यों को जोड़कर कार्यकारिणी का गठन किया, जबकि संस्था के संविधान के अनुसार नए सदस्य तभी मान्य होते हैं जब उन्हें कार्यकारिणी के दो सदस्यों का अनुमोदन एवं अध्यक्ष की स्वीकृति प्राप्त हो। इस प्रक्रिया का पालन न किए जाने के कारण उक्त कार्यकारिणी पूर्णतः अवैध मानी जा रही है।
इसके अतिरिक्त, उन्होंने गणेशोत्सव से संबंधित सभी दस्तावेज अपने पास रखे हुए हैं तथा वित्तीय लेन-देन का कोई विवरण पंच समिति द्वारा मांगने पर भी प्रस्तुत नहीं किया है। पंच समिति द्वारा आयोजित बैठक एवं साधारण सभा के सभी वैध सदस्यों की सूची भी संलग्न की गई है।

Related posts