भाविप का नया सत्र हुआ आरम्भ ।

भारत विकास परिषद् काशी प्रदेश प्रान्त उत्तर मध्य क्षेत्र द्वितीय के नीलकण्ठ शाखा द्वारा आज आज दिनांक ०१ अप्रैल २०२६ दिन बुधवार तिथि चैत्र शुक्ल पूर्णिमा संवत् २०८३ को औपचारिक रूप से प्रारम्भ सत्र २६-२७ को प्रथम सेवा कार्य गो-सेवा के कार्यक्रम में परमपिता परमात्मा इन्द्र देव के फुहार रुपी आशीर्वाद से कार्यक्रम संयोजक (निवर्तमान सहकोषाध्यक्ष) सुनील अग्रहरि, प्रान्तीय महासचिव सचिन अग्रवाल, निवर्तमान अध्यक्ष कमल कुमार सिंह, सचिव संजीव श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह, विष्णु दयाल सेठ, यशोदा बरनवाल व अध्यक्ष रवि प्रकाश बरनवाल के उपस्थिति में गो-सेवा का कार्य हुआ । जिसमें विशेष सहयोग अंजना सिंह व उषा सिंह का रहा, जिन्होंने गो-सेवा हेतु प्रातः से ही मेहनत करके गऊमाता के लिए रोटियाँ सेंककर उपलब्ध कराईं । इस सेवा कार्य में गऊ माता के लिए केला, खीरा, गुड़, चना व रोटी का सहयोग सदस्यों द्वारा प्राप्त हुआ ।
यह सेवा कार्य दुर्गाकुंड स्थित (निकट गुरुधाम चौराहे) मणि मंदिर में प्रातः १०:०० बजे हुआ ।

