Varanasi UP…तिब्बती विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने सी टी इ टी में लहराया परचम

तिब्बती विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने सी टी इ टी में लहराया परचम

सारनाथ:केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान के शिक्षक शिक्षण केंद्र (सी टी ई) के आठ विद्यार्थियों ने सी टी ई टी (केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा- परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। सफल विद्यार्थियों में तेनजिंग दोमा, तेनजिंग चोजांग, रिनचेन ग्यासेन, कोंचोक दोर्जे, स्टेंजिंग मिगमार, सोनम आंगमो, सेवांग चुस्किट सहित अन्य शामिल हैं।

विद्यार्थियों की इस सफलता में उनके निरंतर परिश्रम, अनुशासन और समर्पण की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसे संस्थान के शिक्षकों के मार्गदर्शन और सहयोग ने और सुदृढ़ किया। विशेष रूप से डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, सहायक प्रोफेसर (शिक्षा) द्वारा आयोजित CTET उन्मुख कक्षाओं ने विद्यार्थियों की तैयारी को दिशा प्रदान की।

इस अवसर पर संस्थान के कुलपति प्रो डब्ल्यू डी नेगी ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा ही किसी समाज और देश की तरक्की का आधार होता है,शिक्षक उसकी आधारशिला होते हैं। कुलसचिव डॉ सुनीता चंद्रा ने भी तिब्बती छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की कामना की।शिक्षक शिक्षण केंद्र के मुख्य समन्वयक प्रो. यू. सी. सिंह ने कहा कि “यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत और संस्थान के शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है, जो भविष्य में भी उन्हें उत्कृष्टता की ओर प्रेरित करेगा।”

Related posts