वाराणसी में नशामुक्ति के लिए विशाल पदयात्रा: श्री शक्तिपुत्र जी महाराज का संदेश – नशा मुक्त हो भारत देश’

वाराणसी। भगवती मानव कल्याण संगठन, शाखा-वाराणसी (उ.प्र.) द्वारा 4 अप्रैल 2026, शनिवार को एक विशाल नशामुक्त सद्भावना जनजागरण पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस पदयात्रा का उद्देश्य वाराणसी को नशामुक्त बनाना और समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाना है। पदयात्रा का नेतृत्व श्री शक्तिपुत्र जी महाराज करेंगे, जिनका संदेश है – “नशा मुक्त हो भारत देश।” यह यात्रा प्रातः 11:00 बजे बी.एच.यू. सिंह द्वारा से प्रारंभ होकर रविन्द्रपुरी रोड फिर आईपी विजया तिराहा, कमच्छा, कुबेर चौराहा, सिगरा तिराहा, इंग्लिशिया लाईन, फूल मंडी, मलदहिया चौराहा, पटेल चौक, आंध्रा पुल, नदेसर व बड़ी कटिंग ग्राउंड तक जाएगी। आयोजकों ने अपील की है कि सभी नागरिक इस पदयात्रा में शामिल होकर नशामुक्ति के लिए अपना समर्थन दें और वाराणसी को खुशहाल बनाने में सहयोग करें। इस अवसर पर मंच पर अजय भईया जी, बहन पूजा दीदी जी, बहन आरुणी जी उपस्थित रहेंगे। इस आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह है और वे नशामुक्ति के इस महाअभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए तैयार हैं, जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सके।

