Varanasi UP. .राजर्षि उत्थान समिति ने गाज़ीपुर के दुबईथा गाँव में दिया ₹2.11 लाख का आर्थिक सहयोग।

राजर्षि उत्थान समिति ने गाज़ीपुर के दुबईथा गाँव में दिया ₹2.11 लाख का आर्थिक सहयोग।

वाराणसी, राजर्षि उत्थान समिति, वाराणसी के तत्वावधान में गाज़ीपुर जनपद के दुबईथा गाँव में समिति के सदस्यों द्वारा एक सराहनीय सामाजिक पहल की गई। समिति के सदस्यों ने छोटे भाई सूर्या के माता-पिता को ₹2,11,000 (दो लाख ग्यारह हजार रुपये) की आर्थिक सहायता प्रदान की।
इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने न केवल आर्थिक सहयोग दिया, बल्कि हर परिस्थिति में परिवार के साथ खड़े रहने का आश्वासन भी दिया। सभी सदस्यों ने एकजुट होकर मानवीय संवेदनाओं का परिचय दिया, जो समाज में आपसी सहयोग और सद्भावना का प्रेरणादायक उदाहरण है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रवि शेखर जी, राजन भईया, नीरज भईया, दिवाकर भईया, विपिन भईया, अमित भईया, रवि शेखर, अभिषेक, विपुल, कृष्णमूर्ति सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए भविष्य में हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।
समिति के इस सराहनीय प्रयास की क्षेत्र में व्यापक सराहना की जा रही है।

Related posts