Varanasi UP… प्रतियोगी परीक्षा देने गया युवक 58 दिन से लापता, परिजनों ने जताया अपहरण का संदेह।

प्रतियोगी परीक्षा देने गया युवक 58 दिन से लापता, परिजनों ने जताया अपहरण का संदेह।

पीड़ित पिता पहुंचे अपर पुलिस उपायुक्त कार्यालय लगाई गुहार।

वाराणसी। थाना आदमपुर क्षेत्र के दीवानगंज निवासी अम्बिका प्रसाद के पुत्र ऋषभ मौर्य उर्फ अमन (23 वर्ष) के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने युवक के अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस से एफआईआर दर्ज कर शीघ्र बरामदगी की मांग की है।
परिजनों के अनुसार, ऋषभ मौर्य 11 फरवरी 2026 को प्रतियोगी परीक्षा देने के लिए प्रयागराज गया था। वापसी के दौरान उसकी अपने घरवालों से फोन पर बातचीत हुई थी, जिसमें उसने कुछ ही घंटों में घर पहुंचने की बात कही थी। लेकिन इसके बाद से वह घर नहीं लौटा और उसका कोई पता नहीं चल सका है।
घटना के अगले दिन 12 फरवरी को ऋषभ के चाचा विनायक मौर्य के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को युवक का परिचित बताते हुए पहले झारखंड का निवासी बताया, जबकि दोबारा कॉल करने पर किसी अन्य व्यक्ति ने खुद को झूसी (प्रयागराज) का निवासी बताया। इस विरोधाभासी जानकारी के चलते परिजनों का शक और गहरा गया है।
परिजनों का आरोप है कि उन्होंने इस मामले की सूचना थाना आदमपुर में दी, लेकिन अब तक केवल गुमशुदगी दर्ज कर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। संदिग्ध मोबाइल नंबर की भी जांच नहीं की गई है। घटना को 54 दिन बीत जाने के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं मिला है, जिससे परिवार में चिंता और भय का माहौल बना हुआ है।
पीड़ित पिता ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले में अपहरण का मुकदमा दर्ज कर विशेष टीम (एसओजी-2) से जांच कराई जाए, ताकि उनके पुत्र की शीघ्र सकुशल बरामदगी सुनिश्चित हो सके

Related posts