नमामि गंगे ने मेरी गंगा मेरी जिम्मेदारी का दिया संदेश।

सदानीरा मां गंगा के तट पर ‘मेरी गंगा – मेरी जिम्मेदारी’ के स्वर गूंजे। नमामि गंगे के स्वयंसेवी सदस्यों ने दशाश्वमेध घाट पर सफाई करके संदेश दिया कि सच्चा भक्त वही है जो केवल गंगा में आकर स्नान करने या पूजा करने तक सीमित नहीं रहता, बल्कि गंगा की पवित्रता और स्वच्छता को बनाए रखने का संकल्प भी अपने जीवन का हिस्सा बनाता है। इसलिए सच्ची भक्ति यही है कि हम गंगा को प्रदूषित न करें, उसमें कचरा न डालें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें। जब हर श्रद्धालु गंगा को माँ मानकर उसकी सफाई और संरक्षण का जिम्मा उठाएगा, तभी हमारी आस्था वास्तव में सार्थक होगी। श्रमदान और जागरूकता के दौरान नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला, पुष्पलता वर्मा, बीना गुप्ता, अनिल कपूर, सीमा सचदेव एवं शाश्वत सचदेवा उपस्थित रहे ।

