Varanasi UP ..लायंस इंटरनेशनल द्वारा “प्यूरीफाइड शीतल जल परियोजना” के तहत वाटर कूलर का लोकार्पण।

लायंस इंटरनेशनल द्वारा “प्यूरीफाइड शीतल जल परियोजना” के तहत वाटर कूलर का लोकार्पण।

वाराणसी सेवा से नेतृत्व और नेतृत्व से सेवा की उदात्त भावना को आगे बढ़ाते हुए लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321ई द्वारा “प्यूरीफाइड शीतल जल परियोजना” के अंतर्गत लगाए जा रहे वाटर कूलर का लोकार्पण शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026 को सायं 4:30 बजे एप्लाइड इलेक्ट्रॉनिक्स, कमच्छा में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महानगर अध्यक्ष, भाजपा प्रदीप अग्रहरि ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि लायंस इंटरनेशनल का मूल सिद्धांत सेवा है और इसी भावना के तहत जरूरतमंद स्थानों पर 17 वाटर कूलर प्रदान किए जा रहे हैं।
लायंस इंटरनेशनल मल्टीपल 321 के काउंसिल चेयरमैन लायन रविन्द्र सग्गर ने बताया कि उत्तर भारत के विभिन्न जिलों में बड़ी संख्या में वाटर कूलर लगाए जा चुके हैं तथा संस्था निरंतर अन्य सेवा कार्यों में भी सक्रिय है।
कार्यक्रम में लायंस क्लब्स इंटरनेशनल मल्टीपल काउंसिल के ट्रेजरार लायन बलबीर सिंह बग्गा ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल में 66 एमजेएफ बनाकर मंडल द्वारा लायंस क्लब्स इंटरनेशनल फाउंडेशन में सेवा कार्यों हेतु बड़ी राशि प्रदान की गई, जिसके फलस्वरूप डिस्ट्रिक्ट को विभिन्न परियोजनाओं के लिए अधिक सहयोग प्राप्त हुआ।
अंत में पूर्व मंडलाध्यक्ष लायन दीपक अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन सुधीर भल्ला ने किया। इस अवसर पर लायन मुस्तफा वाहिद नकवी एवं प्रकाश टंडन का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में विभिन्न क्लबों के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे ।

Related posts