पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा के हमलावरो की गिरफ्तारी को लेकर विश्वकर्मा समाज के महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा एडीजी से मुलाकात कर पत्रक सौपा।
गाजीपुर के निशा विश्वकर्मा हत्याकांड प्रकरण मे सपाईयो ने ज्ञापन सौपा ।


वाराणसी गाजीपुर निशा हत्याकांड मे पूर्वमंत्री मा० रामआसरे विश्वकर्मा के उपर हुए हमले को लेकर सपाई आज सपा जिलाध्यक्ष सुजित यादव “लक्कड” के नेतृत्व मे अपर पुलिस महानिदेशक पियूष मोर्डिया से मुलाकात कर ज्ञापन सौपा । एडीजी से सपा जिलाध्यक्ष सुजित यादव “लक्कड” एवं सपा नेता एवं विश्वकर्मा समाज के महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा ने एडीजी से कहा कि गाजीपुर के थाना करण्डा अन्तर्गत ग्राम कटरिया निवासी सियाराम विश्वकर्मा की नाबालिक बेटी निशा विश्वकर्मा की दबंगों द्वारा हत्या कर शव गंगा नदी में फेंक दिया गया था। निशा विश्वकर्मा के साथ हुई घटना में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव निर्देश पर समाजवादी पार्टी का प्रतिनधिमंडल परिजनों से जानकारी लेने गांव पहुंचने से पहले पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों के अनुमति से पहुंचे थे। CO सिटी गाजीपुर थानाध्यक्ष करण्डा और सब इंस्पेक्टर तथा पुलिस बल के सामने ग्राम प्रधान आशुतोष सिंह “आशु” द्वारा समर्थको के साथ सुनियोजित ढंग से पथराव किया गया। पथराव में पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा जी गम्भीर रूप से घायल तथा पार्टी के कार्यकर्ता महिला पदाधिकारीगण भी चोटिल हुए। पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बनकर देखती रही। पूर्व मंत्री एवं कैन्ट की प्रभारी रीबू श्रीवास्तव एवं प्रवक्ता संतोष यादव एडवोकेट “बबलू” ने एडीजी से कहा कि प्रधान प्रतिनिधी आशुतोष सिंह ने सपा के डेलिगेशन जाने के पूर्व ही सोशल साइट्स पर सपा डेलिगेशन को गाॅव मे न आने के लिए धमकी देते हुए हमले का प्रारूप पहले से ही तैयार कर रखा गया था जिससे घटना घटी एवं पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा सहित पार्टी के कार्यकर्ता एवं महिला पदाधिकारीगण चोटिल हुए। सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा ने एडीजी से कहा कि समस्त प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कराकर
पूर्व मंत्री मा० श्री रामआसरे विश्वकर्मा जी के उपर हुए हमले दोषियों के उपर मुकदमा दर्ज किया जाय एवं निशा विश्वकर्मा के हत्यारों के मुकदमे को फास्ट ट्रैक कोर्ट मे स्थान्तरित कर
निशा विश्वकर्मा के परिजनों को 50 लाख का मुआवजा देने के साथ साथ पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाय एवं हमले के मुख्य आरोपी
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आशुतोष सिंह “आशु” के उपर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजकर
सीओ सिटी और थानाध्यक्ष करंण्डा सहित पुलिस कर्मियों को बर्खास्त करने की मांग उठाई। ज्ञापन सौपने वालो मे प्रमुख रूप से सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव उर्फ लक्कड पहलवान,सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा “, पूर्व मंत्री एवं कैन्ट की प्रभारी रीबू श्रीवास्तव,प्रवक्ता संतोष यादव एडवोकेट “बबलू” संजू विश्वकर्मा,वरिष्ठ नेता उमाशंकर यादव,हीरू यादव,महिला सभा की जिलाध्यक्ष शशि यादव,महिला सभा की महानगर अध्यक्ष संगीता पटेल, पार्वती कन्नौजिया, प्रिंस सिह,आकाश विश्वकर्मा,संजू विश्वकर्मा,राजकुमार यादव,आदि लोग उपस्थित थे ।
