सनातन विरोधी है,लेंसकार्ट कंपनी- डॉ गीता रानी।

वाराणसी विश्व हिंदू महासंघ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मातृशक्ति प्रकोष्ठ डॉक्टर गीता रानी ने वाराणसी से जारी बयान में कहा कि मैं लेंसकार्ट कंपनी की सनातन विरोधी नीतियों की कठोर विरोध करती हूं।लेंसकार्ट ड्रेस कोड नीति मे स्टोर कर्मचारियों के लिए बिंदी, तिलक और कलावा (हिंदू धार्मिक प्रतीक) पर रोक, जबकि हिजाब और पगड़ी को अनुमति देने का उल्लेख है। किसी भी कंपनी के द्वारा हिंदू विरोधी”भेदभावपूर्ण” नीति को सनातन समाज।बर्दाश्त नहीं करेगा और लेंसकार्ट जैसी कंपनियों का बहिष्कार करेगा।

