महिला स्वावलंबन व रोजगार सृजन पर मंथन, उद्यमी इशिता त्रिपाठी से हुई अहम मुलाकात।
वाराणसी दिल्ली इंडस्ट्रियल एसोसिएशन की जनरल सेक्रेटरी एवं प्रमुख उद्यमी इशिता त्रिपाठी से हुई आत्मीय भेंट के दौरान पूर्वांचल में महिला स्वावलंबन, रोजगार सृजन एवं नए उद्योगों की स्थापना को लेकर सार्थक और विस्तृत चर्चा की गई। बातचीत में क्षेत्र में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने तथा लघु एवं मध्यम उद्योगों को प्रोत्साहन देने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विशेष जोर दिया गया।


इस अवसर पर उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षण, संसाधन उपलब्धता और सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर भी विचार-विमर्श हुआ।
इसी क्रम में राष्ट्रीय हिंदू शक्ति वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता से भी शिष्टाचार मुलाकात की गई। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर चर्चा करते हुए जनहित में मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई गई।
