Varanasi UP..सारनाथ स्टेशन का डीआरएम आशीष जैन ने किया निरीक्षण, यात्री सुविधाओं व सुरक्षा व्यवस्था की जांच

सारनाथ स्टेशन का डीआरएम आशीष जैन ने किया निरीक्षण, यात्री सुविधाओं व सुरक्षा व्यवस्था की जांच।

वाराणसी, मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी श्री आशीष जैन ने शनिवार को सारनाथ स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पैनल, ब्लॉक इंस्ट्रूमेंट सहित संरक्षा से जुड़े अभिलेखों का अवलोकन किया और स्टेशन की परिचालन व्यवस्था की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान यात्री सुविधाओं जैसे शेड, बेंच, पानी, शौचालय, प्लेटफॉर्म, फुटओवर ब्रिज, पंखे व लाइट की स्थिति का जायजा लिया।

इससे पूर्व उन्होंने वाराणसी सिटी–सारनाथ रेल खंड पर स्थित समपार संख्या 19C का भी निरीक्षण कर बूम लॉक, सिग्नल, सेफ्टी उपकरण व गेटमैन की कार्यक्षमता की जांच की।

Related posts