Varanasi UP…चाइल्ड काउंसलिंग एवं पेरेंटिंग पर विशेषज्ञों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव।

चाइल्ड काउंसलिंग एवं पेरेंटिंग पर विशेषज्ञों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव।

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के मनोविज्ञान विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला “मानोसंवाद : काउंसलिंग एंड मेंटल हेल्थ” के तृतीय दिवस पर चाइल्ड काउंसलिंग एवं पेरेंटिंग विषय पर विशेष चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य, व्यवहारिक समस्याओं, सकारात्मक पेरेंटिंग और काउंसलिंग की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

मुख्य वक्ता काउंसलिंग साइकोलॉजिस्ट स्नेहा मिश्रा ने बच्चों के समग्र विकास में परिवार, विद्यालय और सामाजिक वातावरण की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। मिताली जायसवाल, सुजीत कुमार पांडेय, रेशमी पाल एवं हिमांशु सोनवाल ने मानसिक स्वास्थ्य, स्कूल काउंसलिंग, टेली-काउंसलिंग और मानसिक विकारों की पहचान से जुड़े विषयों पर जानकारी दी।

कार्यक्रम की संयोजक प्रो. शेफाली वर्मा ठकराल एवं डॉ. मुकेश कुमार पंथ ने बाल मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और व्यवहारिक काउंसलिंग कौशल के महत्व पर बल दिया। संचालन विकास विश्वकर्मा एवं जाह्नवी गुप्ता ने किया।

Related posts