चेतगंज में जमीन विवाद गरमाया, कोर्ट आदेश पर भी कब्जा नहीं।
पीड़ित सुभाष विश्वकर्मा बोले— फर्जी वसीयत के सहारे जमीन कब्जाने की कोशिश, पुलिस नहीं करा रही पालन।
वाराणसी। चेतगंज थाना क्षेत्र के पिपलानी कटरा में जमीन विवाद अब कोर्ट आदेश और पुलिस कार्रवाई को लेकर चर्चा का विषय बन गया है। पीड़ित सुभाष चंद्र विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि विपक्षी पक्ष ने फर्जी वसीयत के आधार पर उनकी पुश्तैनी जमीन पर कब्जे की कोशिश की। उनका कहना है कि पुलिस जांच में वसीयत फर्जी साबित होने के बावजूद अब तक उन्हें कब्जा नहीं दिलाया गया।
सुभाष विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि वह सीपी, डीसीपी, एसीपी और थाना-चौकी तक न्याय के लिए भटक चुके हैं, लेकिन कोर्ट के आदेश का पालन नहीं कराया जा रहा। उनका कहना है कि विपक्षी उन्हें घर में गेट, बिजली और बाथरूम तक नहीं लगाने दे रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से गुहार लगाने की बात कही है।
वहीं विपक्षी नरेंद्र विश्वकर्मा ने दावा किया कि जमीन सुभाष की नहीं है और कोर्ट का आदेश गलत है। उन्होंने कहा कि वे जमीन नहीं देंगे और कानूनी लड़ाई जारी रखेंगे।
मामले में चेतगंज पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि फर्जी वसीयत के आधार पर दर्ज मुकदमे में अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई, जबकि विपक्षी पक्ष सभी आरोपों को गलत बता रहा है। क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
