अक्षय वर्मा के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार, केक काटकर मनाया जश्न।
वाराणसी। समाजसेवी एवं युवा व्यक्तित्व अक्षय वर्मा के जन्मदिवस के अवसर पर शुभकामनाओं का तांता लगा रहा। विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेशचंद्र श्रीवास्तव के सहयोगियों ने अपने संदेश में कहा कि अक्षय वर्मा एक ऊर्जावान, मिलनसार एवं समाजहित के कार्यों में सदैव सक्रिय रहने वाले युवा हैं। उन्होंने कहा कि अक्षय वर्मा का सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
जन्मदिवस समारोह के दौरान केक काटकर खुशी मनाई गई। कार्यक्रम में आशुतोष पाल, विश्वास जायसवाल, अवनीश श्रीवास्तव, आदर्श अग्रहरि, तनु प्रिया श्रीवास्तव, विकास कुमार बीके, निशांत श्रीवास्तव, आशीष मोदनवाल, राधे गुप्ता, सुमित सिंह, मनीष मिश्रा, सुमित मिश्रा, उत्कर्ष श्रीवास्तव, जाबिर, आर्यन पांडे, राहुल चौरसिया, आयुष सेठ, अभिषेक जायसवाल सहित अनेक शुभचिंतक उपस्थित रहे। वहीं सोशल मीडिया के माध्यम से भी बड़ी संख्या में लोगों ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
