भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, मछोदरी में नि:शुल्क प्याऊ का शुभारंभ।
वाराणसी। मछोदरी क्षेत्र में आज गोरक्षपीठाधीश्वर परम पूज्य योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से हिन्दू युवा वाहिनी हेमू कालाणी मण्डल वाराणसी एवं त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शीतल पेयजल हेतु नि:शुल्क प्याऊ का भव्य उद्घाटन किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए शुरू की गई इस सेवा का उद्देश्य राहगीरों एवं आमजन को राहत पहुंचाना है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अम्बरीष सिंह भोला उपस्थित रहे। वहीं महानगर उपाध्यक्ष रुद्र पांडे, महानगर मीडिया प्रभारी अश्वनी गुप्ता, महानगर मंत्री दिनेश अग्रहरि, महानगर मंत्री एवं मण्डल प्रभारी मनीष वर्मा, हेमू कालाणी मण्डल संयोजक करन विश्वकर्मा, महामंत्री राहुल यादव, कोषाध्यक्ष रामबाबू साहनी तथा मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का आयोजन हेमू कालाणी मण्डल अध्यक्ष शुभम सोनकर के नेतृत्व में संपन्न हुआ। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक सेवा की प्रेरणादायी मिसाल बताया।
