पांचवीं रामाज्ञा सिंह स्मृति कैरम लीग : शिवदयाल का जलवा, रितंभरा-सौम्या की जीत।
वाराणसी, 28 मई। वाराणसी जिला कैरम एसोसिएशन के तत्वावधान में इंग्लिसियालाइन स्थित श्रीमती चन्द्रा त्रिपाठी स्मृति क्रीड़ा कक्ष में चल रही पांचवीं स्वर्गीय रामाज्ञा सिंह स्मृति जिला कैरम लीग प्रतियोगिता के पांचवें दिन महिला एवं पुरुष वर्ग के सिंगल्स और डबल्स के कुल 9 मुकाबले खेले गए।
महिला युगल में रितंभरा और सौम्या यादव की जोड़ी ने रिषिता केशरी व आर्या यादव को हराया, जबकि रिषिता-आर्या की जोड़ी ने हरियाली सिंह और अंजली केशरी को मात देकर उम्मीदें कायम रखीं। पुरुष युगल में गौरव गुप्ता और कृष्ण दयाल यादव ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की, वहीं जमुना दयाल और हर्षित केशरी की जोड़ी ने विनोद यादव-अभिषेक विश्वकर्मा को हराकर उलटफेर किया।
महिला एकल में रितंभरा, जागृति सोनी और सौम्या यादव ने जीत हासिल की। पुरुष एकल में शिवदयाल यादव ने लगातार दो मुकाबले जीतकर शानदार शुरुआत की। प्रतियोगिता के मैचों का संचालन प्रधान निर्णायक रमेश कुमार वर्मा एवं आयोजन सचिव अश्विनी चक्रवाला की देखरेख में हुआ।
