Varanasi UP…नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल के आवास पर उमड़े कार्यकर्ता।

नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल के आवास पर उमड़े कार्यकर्ता।

ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ जोरदार स्वागत, नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दी बधाई।

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा बृहस्पतिवार को कई जिलाध्यक्षों की घोषणा किए जाने के बाद वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। ओबीसी समाज से आने वाले राम सकल पटेल को वाराणसी का नया भाजपा जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर शुक्रवार को उनके निज आवास पर कार्यकर्ताओं और नेताओं का तांता लगा रहा। सभी ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

 

प्रधानमंत्री के आदर्श गांव ककरहिया के पूर्व प्रधान एवं भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह ने राम सकल पटेल को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर खुशी मनाई और मिठाई खिलाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।

 

कार्यकर्ताओं ने कहा कि राम सकल पटेल एक जमीनी नेता हैं और बूथ स्तर तक संगठन की मजबूत पकड़ रखते हैं। उनके नेतृत्व में वाराणसी में भाजपा संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान मिलेगा। नेताओं ने विश्वास जताया कि आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन अभी से मजबूती के साथ कार्य में जुट जाएगा।

 

इस अवसर पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे सभी राम सकल पटेल के नेतृत्व में कंधे से कंधा मिलाकर संगठन को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। नेताओं ने उनके सफल और ऊर्जावान कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी।

Related posts