विश्व पर्यावरण दिवस पर रेलवे प्रशिक्षण संस्थान में 51 पौधों का रोपण
वाराणसी, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल अंतर्गत क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान (जेडआरटीआई), गाजीपुर में पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य पवन कुमार मिश्र के नेतृत्व में संस्थान एवं रेलवे छात्रावास परिसर में 51 फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए।
इस अवसर पर प्रशिक्षुओं एवं कर्मचारियों को पौधारोपण के लिए प्रेरित किया गया। वहीं पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित स्वैच्छिक श्रमदान कार्यक्रम में 122 प्रशिक्षुओं एवं कर्मचारियों ने परिसर को प्लास्टिक एवं अन्य कचरे से मुक्त कर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम में संस्थान के प्रशिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भी सक्रिय सहभागिता की।
