Varanasi UP…गोरखपुर में हिन्दू राष्ट्र अधिवेशन संपन्न, विभिन्न प्रस्ताव पारित

गोरखपुर में हिन्दू राष्ट्र अधिवेशन संपन्न, विभिन्न प्रस्ताव पारित

गोरखपुर। रुस्तमपुर स्थित मधुर शहनाई सभागार में आयोजित हिन्दू राष्ट्र अधिवेशन सैकड़ों हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। अधिवेशन का आयोजन अधिवेशन आयोजन समिति गोरखपुर एवं हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा किया गया।

अधिवेशन में हिन्दू समाज के संगठन, स्वरक्षा प्रशिक्षण, मंदिरों के संरक्षण तथा विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय स्तर पर लव जिहाद एवं कॉर्पोरेट जिहाद विरोधी कानून, गोवंश हत्या प्रतिबंधक एवं धर्मांतरण विरोधी कानून लागू करने सहित कई प्रस्ताव पारित किए। कार्यक्रम में धर्म, अध्यात्म, आयुर्वेद एवं राष्ट्ररक्षा विषयक प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही। आयोजन की सफलता में अधिवक्ता शेषनारायण पांडे, लक्ष्मी शंकर शुक्ला, शैलेन्द्र बहादुर सिंह, आशुतोष पांडे सहित अनेक कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related posts