धारा लक्ष्य समाचार
छुटमलपुर।
थाना फतेहपुर क्षेत्र के रूडकी रोड पर शिव सिटी कॉलोनी के सामने मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी।एक हफ्ते में दो अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र के दहस्त का माहौल।
मिली जानकारी के अनुसार थाना फतेहपुर क्षेत्र के रूडकी रोड पर शिव सिटी कॉलोनी के सामने एक अज्ञात शव पड़े होने की सुचना थाना फतेहपुर पुलिस को मिली ।फतेहपुर पुलिस मौके पर पहुँची और घटना स्थल का जाएगा लिया और इसकी जानकारी उच्च अधिकारियो को दी।मौके पर सी ओ सदर पहुँचे और पुरे मामले की जानकारी ली और अधीनस्थों का आवश्यक कार्यवाही के आदेश दिये।फतेहपुर पुलिस ने सुचना फॉरेन्सिक टीम को दी। फोरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुँची और बारिकी से जाँच की और अज्ञात शव की कोईए जानकारी ना मिलने की वजह से डैडबॉडी को सील कर पोस्टमार्टम के लिए सहारनपुर भेज दिया गया हैं मर्तक व्यक्ति की पहचान समाचार लिखने तक नहीं हो पाई थी पुलिस जानकारी करने मे जुटी है।
