Saharanpur NEWS रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के प्रेम का दिखा उत्साह

 

धारा लक्ष्य समाचार
रामपुर मनिहारान।
कस्बे में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी सुख, समृद्धि और दीर्घायु की कामना की।रक्षाबंधन को लेकर घरों में सुबह से ही उत्साह का माहौल रहा और भाई-बहनों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। बहन चित्रा ने अपने भाई भारत की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन की रस्म पूरी की।वहीं बहन सोना ने अपने भाई सवय को राखी बांधकर उनके उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु की कामना की। पर्व के दौरान भाई-बहन के बीच स्नेह और आपसी प्रेम की झलक देखने को मिली।

Related posts