SAHARANPUR NEWS रक्षाबंधन पर विधायक देवेंद्र निम को ब्रह्माकुमारी बहनों ने बांधी राखी

धारा लक्ष्य समाचार
रामपुर मनिहारान।

विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक देवेंद्र निम के सहारनपुर स्थित आवास पर रक्षाबंधन कार्यक्रम हुआ। विधायक देवेंद्र निम को स्मृति भेंट की।
इस अवसर पर ओम शांति ब्रह्माकुमारीज रामपुर मनिहारान की बहनों ने विधायक देवेंद्र निम को राखी बांधकर शुभकामनाएं दीं। विधायक देवेंद्र निम ने बहनों के स्नेह और आशीर्वाद के प्रति आभार जताते हुए रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और पवित्र रिश्ते का प्रतीक पर्व है। देवेंद्र निम ने कहा कि ब्रह्माकुमारी बहनों से मिले स्नेह और पवित्रता के संदेश से उन्हें विशेष प्रसन्नता हुई। इस अवसर पर सभी ने समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना मजबूत करने का संदेश दिया।

Related posts